पटना, फरवरी 15 -- द स्ट्रगलर्स संस्था के तत्वावधान में पद्मश्री के. पी. सक्सेना द्वारा लिखित नाटक 'गज फूट इंच' का शानदार मंचन रविवार को प्रेमचंद रंगशाला में हुआ। उद्घाटन राज्य कर सहायक आयुक्त डॉ. विनीता कुमारी, वरिष्ठ अभिनेता नीलेश्वर मिश्रा व हम प्रवक्ता रवींद्र शास्त्री ने किया। नाट्य मंचन में मुख्य पात्र टिल्लू आज भी अपना हिसाब-किताब गज फुट इंच में लगाता है। उसके इस सादगी को लोग पिछड़ापन मानते हैं। लेकिन नाटक की नायिका जुगनी उसके भीतर के इंसान को पहचानने में सफल हो जाती है और अंत में उनकी शादी हो जाती है। इसके बाद टिल्लू लोगों को यह संदेश देता है कि जिंदगी में खुश रहना भी एक कला है। सादगी और सरलता पिछड़ापन नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.