पटना, फरवरी 23 -- रंगसृष्टि द्वारा कला एवं संस्कृति विभाग के सहयोग से प्रेमचंद रंगशाला में सोमवार को तीन दिवसीय 'अपना महोत्सव' कार्यक्रम का शानदार आगाज हुआ। इसमें जट जटिन, झिझिया समेत अन्य लोककलाओं को देख दर्शक झूम उठे। उन्होंने तालियों से कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम का उद्घाटन पद्मश्री सुधा वर्गिज, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी कीर्ति अलोक, पटना मेट्रो प्रोजेक्ट डायरेक्टर संदीप कुमार व कला संस्कृति प्रकोष्ट अध्यक्ष वरुण सिंह ने किया। पहली प्रस्तुति रूपम नृत्य मंजरी फाउंडेशन के कलाकारों ने जट-जटिन की दी। इस पर खूब तालियां बजीं। अभिनय रंगमंडल ने लोक गाथा गायन की प्रस्तुति दी। संगसृष्टि के कलाकारों ने सतन कुमार के निर्देशन में प्रेमचंद की 'अलग्योझा' का मंचन कर दर्शकों को भाविभोर कर दिया। नाटक में संयुक्त परिवार की भावना, त्याग, स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.