पटना, मार्च 29 -- रंग मार्च संस्था द्वारा आयोजित '10वें थियेटरवाला नाट्योत्सव' के तीसरे दिन रविवार को प्रेमचंद रंगशाला में 'रंग रूप, वैशाली की ओर से नाटक 'गुलाबो गुलफाम की' का शानदार मंचन किया गया। संस्कृति मंत्रालय (भारत सरकार) और राज्य के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के सहयोग से आयोजित पांच दिवसीय उत्सव में दर्शकों ने हास्य और सीख से भरी इस प्रस्तुति का भरपूर आनंद लिया। अंजरुल हक के निर्देशन में मंचित यह नाटक नवाब गुलफाम के इर्द-गिर्द घूमता है, जो परिवार की अनुपस्थिति में इश्क के रंगीन ख्वाब पालने लगते हैं। नौकर नसरू की चापलूसी और दोस्त वाजिद की नसीहतों के बीच फंसे नवाब जब 'गुलाबो' के चक्कर में पड़ते हैं, तो पचपन की उम्र में बचपन की गलतियां कर बैठते हैं। निकाह की शहनाई के ख्वाबों में फकीरी दरवाजे पर दस्तक देने लगती है।नाटक हंसी-मजाक और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.