रांची, जुलाई 10 -- रांची। प्रेमचंद महतो इंटर कॉलेज, मेसरा में 18 मई से चल रहा बीएड प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार को संपन्न हो गया। इसमें मनरखन महतो बीएड कॉलेज के निशांत एक्का, मुकुंद कुमार, शुभा उमंग होरो, अल्मा कुमारी किंडो, कमल किशोर, मनीष कुमार और प्रिंस होरो ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्राचार्य उमेश यादव ने प्रशिक्षुओं को घर पर बैठकर सरकारी नौकरी का इंतजार करने के बजाय शिक्षण संस्थानों से जुड़कर सेवा भावना से कार्य करने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...