सीवान, अगस्त 12 -- सीवान, नगर प्रतिनिधि। जागृति मंच के तत्वावधान में महान साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का विषय 'आजादी के मायने और प्रेमचंद' रहा। इस दौरान साहित्य, समाज, स्वतंत्रता और आर्थिक स्वावलंबन के विभिन्न पहलुओं पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे।

कार्यक्रम की शुरुआत बिहार पब्लिक स्कूल, सीवान के परिसर में मुख्य अतिथि विकल्प के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. रवींद्र कुमार रवि ने कहा कि राजनीतिक स्वतंत्रता के साथ आर्थिक स्वतंत्रता भी जरूरी है। आर्थिक स्वतंत्रता के बिना राजनीतिक आजादी अधूरी है। उन्होंने बच्चों को सरल भाषा में प्रेमचंद के साहित्य और वर्तमान भारत के संदर्भ में उनके विचारों को समझाया। अपने संबोधन में उन्होंने प्रेमचंद की विभिन्न रचनाओं और ...