प्रेमचंद की रचनाएं बदलते सामाजिक परिवेश में भी प्रासंगिक : प्राचार्य
मोतिहारी, जुलाई 31 -- मोतिहारी, निप्र। मुंशी सिंह महाविद्यालय, मोतिहारी के स्नातकोत्तर हिंदी विभाग के तत्वावधान में महान साहित्यकार, कथाकार व उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को उनके प्रसिद्ध उपन्यास 'ग़बन' पर आधारित फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई। महाविद्यालय के स्मार्ट क्लास रूम में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रेमचंद के साहित्य, उनके सामाजिक सरोकारों, मानवीय संवेदनाओं तथा नैतिक मूल्यों से जोड़ना और साहित्य एवं सिनेमा के अंतर्संबंध को समझने का अवसर प्रदान करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एम. एन. हक ने दीप प्रज्ज्वलित कर तथा मुंशी प्रेमचंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। यह भी पढ़ें- महाविद्यालय में जयंती पर प्रेमचंद के साहित्यिक अवदान पर हुई चर्चा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.