प्रयागराज, जुलाई 31 -- प्रयागराज, संवाददाता। एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज में शुक्रवार को कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद की 146वीं जयंती श्रद्धा भाव के साथ मनाई गई। कॉलेज के प्रधानाचार्य स्वास्तिक बोस ने विद्यार्थियों से प्रेमचंद के साहित्य का गंभीर अध्ययन करने का आह्वान किया। कहा कि प्रेमचंद का साहित्य केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं है बल्कि समाज को दिशा देने वाला है। मुख्य वक्ता अनुपम परिहार व डॉ. अवंतिका त्रिपाठी ने कथा सम्राट के व्यक्तित्व व कृतित्व को रेखांकित किया। इस मौके पर हेमराज सिंह, रेखा दत्ता, मयंक श्रीवास्तव, शुभांकर दत्ता, शक्ति गोपाल मुखर्जी आदि मौजूद रहे।उधर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, प्रयागराज इकाई ने शास्त्रीनगर स्थित प्रधान कार्यालय में जयंती समारोह का आयोजन किया। यह भी पढ़ें- महाविद्यालय में जयंती पर प्रेमचंद के साहित्यिक अवदान प...