गाज़ियाबाद, सितम्बर 1 -- - संस्था ने 30 सितंबर तक कहानियां आमंत्रित कीं, अक्तूबर में होगा अलंकरण समारोह गाजियाबाद, गुलशन भारती। कथा रंग संस्था की ओर से कहानी प्रतियोगिता-2026 के लिए देशभर के कथाकारों से रचनाएं आमंत्रित की गई हैं। चयनित कहानियों को प्रेमचंद, फणीश्वरनाथ रेणु, से.रा. यात्री, मंटो और चंद्रधर शर्मा गुलेरी की स्मृति में कथा रंग सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।संयोजक आलोक यात्री ने बताया कि रचनाकार प्रतियोगिता के लिए अपनी अप्रकाशित कहानियां 30 सितंबर तक भेज सकते हैं। रचना तीन प्रतियों में एफ/ई-7 कवि नगर, गाजियाबाद के पते पर भेजनी होंगी। प्रथम पुरस्कार 11 हजार रुपये, द्वितीय 5100 रुपये और तृतीय 2100 रुपये रखा गया है। पुरस्कृत रचनाओं को पुस्तक के रूप में प्रकाशित किया जाएगा। संस्था के अध्यक्ष शिवराज सिंह के अनुसार इस वर्ष का अलंकरण ...