नई दिल्ली, फरवरी 8 -- अभिनव उपाध्याय नई दिल्ली। भारत रंग महोत्सव (भारंगम) में शनिवार को श्रीराम सेंटर फॉर परफार्मिंग आर्ट के खचाखच भरे सभागार में नाटक 'एक लम्हा जिंदगी : एक प्रेम कहानी (1938-1979)' का असर दर्शकों पर देखने को मिला। नाटक की समाप्ति के बाद दर्शक देर तक तालियां बजाते रहे। जूही बब्बर ने इस नाटक में रजिया का किरदार निभाया है। इसमें उन्होंने बेहतरीन एकल अभिनय के माध्यम से प्रस्तुति दी। यह एक भावनात्मक नाट्य प्रस्तुति है, जो प्रेम, स्मृति, बिछोह और समय के प्रवाह को केंद्र में रखकर रची गई है। यह नाटक मुख्यतः 1938 से 1979 के बीच फैली एक प्रेम कहानी को मंच पर जीवंत करता है। कहानी दो व्यक्तियों के रिश्ते के माध्यम से उस दौर के सामाजिक-सांस्कृतिक परिवर्तनों, मानवीय संवेदनाओं और जीवन की अनिश्चितताओं को दर्शाती है, जिसमें प्रेम केवल रोम...