इटावा औरैया, अप्रैल 17 -- उदी। बाह रोड स्थित नारायण धाम कॉलोनी में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन व्यास पं. पुरुषोत्तम द्विवेदी महाराज ने प्रहलाद, समुद्र मंथन, वामन अवतार, राजा बलि, राम व कृष्ण जन्म की लीलाओं का वर्णन किया। आचार्य ने कहा कि ईश्वर तो प्रेम, श्रद्धा व निश्छल भक्ति के भूखे हैं। कृष्ण जन्मोत्सव में नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की के जय घोष से समूचा पंडाल व आसपास का क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...