सिमडेगा, दिसम्बर 9 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिले के बिन्धाईटोली चर्च परिसर में आध्यात्मिक वातावरण के बीच प्रथम व्रत धारण समारोह का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर कुल छह धर्मबहनों ने प्रेरितों की रानी धर्मसमाज के लिए प्रथम व्रत धारण कर अपने जीवन को सेवा, समर्पण और आध्यात्मिक मार्ग के लिए समर्पित किया। प्रथम व्रत धारण समारोह के बाद चर्च परिसर में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों ने पूरे समारोह को उत्साहपूर्ण और उल्लास से भर दिया। कार्यक्रम में मुख्य अनुष्टाता के रूप में सिमडेगा बिशप विंसेंट बरवा उपस्थित थे। उन्होंने समारोह के दौरान व्रत धारण करने वाली धर्मबहनों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि जीवन का असली उद्देश्य प्रेम, त्याग और सेवा से प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि ईश्वर का मार्ग कठिन जरूर है, लेकिन इसी मार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.