नई दिल्ली, जुलाई 23 -- गर्भावस्था के दौरान शरीर में कई बदलाव होते हैं। इन्हीं बदलावों में से एक है हाथों, पैरों, टखनों या चेहरे पर हल्की सूजन आना। कई महिलाएं इसे देखकर घबरा जाती हैं, जबकि कई बार यह शरीर की सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा होती है। हालांकि, हर तरह की सूजन को हल्के में लेना भी सही नहीं है। अगर सूजन अचानक बहुत ज्यादा बढ़ जाए या इसके साथ कुछ दूसरे लक्षण भी दिखाई दें, तो यह किसी गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर वैदेही मराठे के अनुसार, गर्भावस्था में सूजन आने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि ऐसा क्यों होता है और इससे राहत पाने के लिए क्या किया जा सकता है।गर्भावस्था में सूजन क्यों आती है? गर्भावस्था के दौरान शरीर में लिक्विड जमा होने लगता है। इसी वजह से हाथ, पैर, टखने और कभी-कभी चेहरे पर भी सू...