नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को अक्सर कई तरह की सलाह और मान्यताएं सुनने को मिलती हैं, जिनमें से एक सबसे आम बात यह होती है कि नारियल पानी पीने या केसर खाने से बच्चा गोरा होता है। परिवार और समाज में यह बात इतनी बार दोहराई जाती है कि कई लोग इसे सच मान लेते हैं। लेकिन क्या वास्तव में ऐसा होता है? सच्चाई यह है कि बच्चे की त्वचा का रंग पूरी तरह से जेनेटिक्स पर निर्भर करता है, ना कि मां के खानपान पर। हालांकि नारियल पानी और केसर दोनों ही स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकते हैं, लेकिन इनका बच्चे के रंग से कोई संबंध नहीं है। ऐसे में सही जानकारी होना बहुत जरूरी है, ताकि आप मिथकों से दूर रहकर एक स्वस्थ और सुरक्षित प्रेग्नेंसी पर ध्यान दे सकें।डॉक्टर क्या कहती हैं? Dr. Vaidehi Marathe के अनुसार, बच्चे की त्वचा का रंग पूरी तरह से ज...