हिन्दुस्तान संवाद, अप्रैल 23 -- मथुरा में नौ दिन पूर्व यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 130 पर मिले तीन माह की गर्भवती युवती के शव के मामले को पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने सुलझा लिया है। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद मृतका के प्रेमी और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका देवरिया की रहने वाली थी और प्रेमी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर युवती की गला दबाकर हत्या की थी। इसके बाद शव को यमुना एक्सप्रेस वे पर फेंककर फरार हो गए थे। पुलिस मुठभेड़ में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है। आरोपियों के कब्जे से दो तमंचा, चार कारतूस, कार, युवती का आधारकार्ड, एटीएम आदि बरामद हुए हैं।यमुना एक्सप्रेस के किनारे मिला था युवती का शव 13 अप्रैल को बलदेव क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 130 के समीप पुलिस ने एक युवती का शव बरामद किया था। मृतका की पहचान द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.