नई दिल्ली, अगस्त 30 -- अपने लिव-इन पार्टनर और एक अन्य साथी की हैवानियत के बाद 54 दिन अस्पताल में जिंदगी-मौत की जंग लड़ने वाली सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने शनिवार को चंडीगढ़ के अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया है कि मृतका मनजीत कौर 7 सप्ताह की प्रेग्नेंट थीं। इसके अलावा उनका एक सात साल का बेटा है जो कि पूर्व पति के साथ रहता है। मनजीत कौर का अपने पति से तलाक हो गया था और इसके बाद वह एक आरोपी के साथ ही लिव-इन में रहती थीं।लिव-इन पार्टनर वाला ऐंगल चंडीगढ़ पुलिस दोनों आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है। आरोपियों का नाम शुभी और पिंडा बताया गया है। उनके खिलाफ अपहरण और हत्या का मामला दर्ज किया गया है। घटना 3 जुलाई की है। दोनों आरोपियों ने मनजीत को एक शराब की दुकान के पास बुलाया था। इसके बाद दोनों ने जबरन मनजीत को कार में बैठाया और मोरिं...