फिरोजाबाद, अप्रैल 7 -- यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट के सैकड़ों छात्र प्रयोगात्मक परीक्षा से वंचित रह गए हैं। विभिन्न कारणों से प्रयोगात्मक परीक्षा न दे सकने वाले छात्रों को यूपी बोर्ड ने अंतिम मौका दिया है। नौ एवं दस को इनके लिए प्रयोगात्मक परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। फिरोजाबाद में यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षा में करीब 600 बच्चे प्रतिभाग नहीं कर सके। अलग-अलग कारणों से प्रयोगात्मक परीक्षा से वंचित रहने वाले इन छात्रों को यूपी बोर्ड ने अब अंतिम मौका दिया है। इन छात्रों की प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए दो दिन निर्धारित किए हैं। नौ एवं दस अप्रैल को इंटरमीडिएट के छूटे हुए छात्रों की प्रयोगात्मक परीक्षा होगी। इंटरमीडिएट गृह विज्ञान की परीक्षा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज टूंडला में होगी। वहीं भूगोल, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान एवं जीव विज्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.