नई दिल्ली, मई 25 -- डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की ओर से ग्रीन कार्ड प्रक्रिया को सख्त करने के नए नियम के बाद H-1B वीजा पर काम कर रहे हजारों भारतीय पेशेवरों में भारी चिंता फैल गई थी। नियम के मुताबिक, अस्थायी वीजा पर रहने वाले विदेशी नागरिकों को स्थायी निवास (ग्रीन कार्ड) के लिए अपने देश लौटकर आवेदन करना पड़ सकता था। इससे अमेरिका में नौकरी, परिवार और जीवन को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई थी, खासकर टेक क्षेत्र में कार्यरत भारतीयों के बीच। यह भी पढ़ें- 'ट्रंप ने भारत को 'हेल होल' कहा था'; इस सवाल से असहज नजर आए रूबियो, क्या बोले? अमेरिकी नागरिकता और इमिग्रेशन सर्विसेज ने बाद में साफ किया कि जिन आवेदकों का काम अमेरिकी अर्थव्यवस्था को लाभ पहुंचाता है या राष्ट्रीय हित में है, वे अमेरिका में रहकर ही अपनी प्रक्रिया जारी रख सकते हैं। यूएससीआईएस के प्रवक्ता जेक...