प्री- यूपी स्टेट शूटिंग में आरटीओ को मिला गोल्ड मेडल
अयोध्या, अप्रैल 17 -- अयोध्या। डॉ. भीमराव अम्बेडकर इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित 29वीं प्री- यूपी स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) ऋतु सिंह ने गोल्ड मेडल जीतकर अयोध्या का परचम लहराया है। इस उपलब्धि पर यूपी स्टेट राइफल एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी जीएस सिंह ने आरटीओ को गोल्ड मेडल पहनाया और मोमेंटो भेंट किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम यादव, अरूण कुमार, एसपी ग्रामीण बलवंत सिंह, पीसीएस अधिकारी अभिषेक सिंह एवं प्रवीण यादव ने बधाई दी है। इस प्रतियोगिता में अलग- अलग केटेगरी में प्रदेश से भारी संख्या में शूटरों ने हिस्सा लिया था। इसके पूर्व आरटीओ ने नेशनल मास्टर्स गेम्स गोवा में शूटिंग प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल प्राप्त कर चुकी हैं। यह भी पढ़ें- सुनील राठौर ने रजत, अंशिका रावत ने कांस्य पदक जीता
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.