प्री स्टेट शूटिंग में शहर के निशानेबाजों ने 9 पदक जीते
कानपुर, जून 11 -- कानपुर। नोएडा के प्रोमेथियस स्कूल शूटिंग रेंज में आयोजित 30वीं प्री-स्टेट शूटिंग चैम्पियनशिप में कानपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर नौ पदक जीता। प्रतियोगिता में संगीता सिंह ने सीनियर 10 मीटर राइफल महिला व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। 10 मीटर जूनियर पुरुष टीम वर्ग में कृष्णांश मिश्रा, समन्यु अवस्थी और अशर अहमद मिर्जा ने रजत पदक जीता। 10 मीटर राइफल यूथ महिला टीम स्पर्धा में अनुराधा और अंजली ने रजत पदक जीता। 10 मीटर जूनियर महिला पिस्टल टीम वर्ग में मेधावी सिंह, ख्याति त्रिपाठी और अंशिका यादव ने भी रजत पदक जीता। परफेक्ट राइफल एकेडमी के सचिव व कोच अमर निगम ने बताया कि देहरादून में आयोजित ओपन इंडिया शूटिंग चैम्पियनशिप में भी अकादमी के पांच निशानेबाज राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हुए हैं। यह भी पढ़ें- प्री यूपी स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.