बरेली, अप्रैल 16 -- प्री-स्टेट शूटिंग चैम्पियनशिप के लिए चार शूटर क्वालीफाई बरेली। अयोध्या के डॉ. भीमराव अम्बेडकर इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित 29वीं उत्तर प्रदेश प्री-स्टेट शूटिंग चैम्पियनशिप में बरेली राइफल क्लब के निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। क्लब के चार शूटरों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। प्रतियोगिता में सिद्धी सिंह ने 400 में 363 अंक, रिचा मौर्या ने 334, बिहान रस्तोगी ने 323 व अमित कुमार ने 278 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर प्रतियोगिता के लिए स्थान पक्का किया। वहीं क्लब की सबसे कम उम्र की शूटर छन्दप्रिया भास्कर ने 176 अंक हासिल किए। खिलाड़ियों की सफलता पर कोच आदेश कुमार दीक्षित व क्लब के खेल सचिव कमलसैन ने सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- अयोध्या में बरेली के निशानेबाजों का दबदबा

हिंदी हिन्दुस्त...