दुमका, अप्रैल 10 -- हंसडीहा। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, हंसडीहा में रांची क्लस्टर के अंतर्गत आयोजित प्री-सुब्रतो कप क्लस्टर स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुक्रवार को भव्य एवं गरिमामय उद्घाटन किया गया। 10 से 11 अप्रैल तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में रांची क्लस्टर के विभिन्न नवोदय विद्यालयों की 20 टीमें भाग ले रही हैं। अंडर-15 एवं अंडर-17 वर्गों में आयोजित इस प्रतियोगिता में लगभग 400 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। उद्घाटन समारोह की मुख्य अतिथि जामा विधानसभा क्षेत्र की विधायक डॉ. लुईस मरांडी रहीं। विशिष्ट अतिथियों में अंचल पदाधिकारी सरैयाहाट राहुल कुमार सानू, चिकित्सा पदाधिकारी (सीएचसी सरैयाहाट) डॉ. भूपेश राय, थाना प्रभारी अजीत कुमार, हंसडीहा पंचायत की मुखिया आशा हेम्ब्रम तथा पूर्व पीईटी एवं वेटरन बी. किस्कू उपस्थित रहे। का...