बक्सर, अगस्त 14 -- बैठक 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का होगा आयोजन बैंक ऋण से जुड़े मामलों व एनपीए खातों की पहचान करें फोटो संख्या 13 कैप्शन - शुक्रवार को लोक अदालत की तैयारी को लेकर बैठक करती जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव नेहा दयाल। बक्सर, विधि संवाददाता। आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार को व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित एडीआर भवन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव नेहा दयाल की अध्यक्षता में जिले के सभी प्रमुख बैंकों के शाखा प्रबंधकों व प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। यह भी पढ़ें- मध्यस्थता से सुलझाएं परिवार, अदालतों का बोझ कम करने पर जोर बैठक में प्री-लिटिगेशन व एनपीए मामलों के त्वरित समाधान पर जोर दिया गया। सचिव ने आगामी लोक अदालत में अधिक स...