देहरादून, फरवरी 11 -- नई टिहरी। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशन में उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के तत्वावधान में उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति, नैनीताल एवं राज्य के समस्त जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों की ओर से 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक उत्तराखण्ड राज्य के माननीय उच्च न्यायालय, समस्त जिला एवं अधीनस्थ न्यायालयों, समस्त पारिवारिक न्यायालयों, श्रम न्यायालयों, वाणिज्यिक न्यायालयों, राज्य एवं समस्त जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोगों तथा ऋण वसूली अभिकरण, देहरादून में किया जाएगा। प्रभारी अधिकारी, जिला कार्यालय टिहरी गढ़वाल ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में प्री-लिटिगेशन प्रकरणों (ऐसे मामले जो अभी न्यायालय में दायर नहीं हुए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.