पलामू, अगस्त 25 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू में चालू वित्त वर्ष में अब तक मात्र 52 प्रतिशत ही प्री मैट्रिक में एससी, एसटी और ओबीसी के छात्रों ने ई कल्याण पोर्टल पर छात्रवृति के लिए आवेदन फार्म भरा है। पलामू में करीब 2.80 लाख बच्चे प्री मैट्रिक (वर्ग एक से 10वीं तक) में अध्यनरत हैं। इसमें करीब 1.70 लाख बच्चे एससी, एसटी और ओबीसी के हैं। जिले में अभी तक 88044 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है। इसमें 70198 विद्यार्थियों के आवेदन का सत्यापन संस्थानों द्वारा की गई है,अभी तक 17,768 छात्र-छात्राओं का आवेदन संस्थान द्वारा सत्यापन के लिए पेंडिंग पड़ा हुआ है। स्कूल स्तर से फार्म का सत्यापन की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर निर्धारित है। जिला कल्याण पदाधिकारी प्यारे लाल ने शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों और प्रखंड के कल्याण पदाधिकारियों को पत्र जारी कर कहा है क...