पाकुड़, फरवरी 25 -- समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना से संबंधित आवेदनों पर निर्णय हेतु जिला स्तरीय छात्रवृत्ति स्वीकृति एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजना के तहत प्राप्त आवेदनों की विस्तृत समीक्षा कर पात्र विद्यार्थियों को समयबद्ध लाभ सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। बैठक के दौरान परियोजना निदेशक आईटीडीए सह जिला कल्याण पदाधिकारी अरूण कुमार एक्का ने समिति के समक्ष विस्तृत प्रस्तुति दी। उन्होंने बताया कि जिले के सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति के ऑनलाइन आवेदन एवं सत्यापन की प्रक्रिया विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप संचालित की जा रही है। गहन समीक्षा एवं विस्तृत जांच के उपर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.