प्री-मानसून में अब तक 327 मिलीमीटर बारिश
पूर्णिया, मई 13 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। मंगलवार रात से लेकर बुधवार सुबह तक शहर में 52 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गयी। प्री मानसून में अब तक कुल 327 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई है। मंगलवार रात में बिजली चमकने,मेघागर्जन एवं वज्रपात होने से लोग सहमे हुए रहे। बुधवार अहले सुबह तक बारिश का दौर जारी रहा। हालांकि, सुबह में धूप खिलने से लोगों को राहत मिली। बुधवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री एवं न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट हुई। बुधवार को अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 14 से 16 मई तक येलो अलर्ट जारी किया गया है। 17 मई से मौसम साफ होने की संभावना है। हालांकि आनेवाले समय में मौसम में बदलाव की संभावना बन सकती है। येलो अलर्ट के दौरान त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.