प्री-मानसून बारिश से डूबी शृंगार गली, बरसात में घरों में फिर घुसेगा पानी
नवादा, मई 31 -- प्री-मानसून बारिश से रोह बाजार की शृंगार गली डूब गई। वहीं कई घरों में पानी घुस गया। जिससे संबंधित लोगों को फजीहत झेलनी पड़ी। क्योंकि पानी की निकासी का माध्यम रोहाइन पइन की खुदाई नहीं हो सकी है। इसमें कचरा, गाद और जलीय पौधे भरे पड़े हैं। नतीजा बारिश होने पर रोहाइन पइन से पानी नहीं निकल पाता है और गली-मोहल्ले के साथ लोगों के घरों में पानी भर जाता है। बरसात के मौसम में यह सिलसिला कई वर्षों से चलता आ रहा है और सैकड़ों परिवार मुसीबत झेल रहे हैं। बावजूद इसके स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- रोह में दर्जनों जगहों पर जलजमाव, पैदल चलना दुश्वारपानी की निकासी की समस्या रोह बाजार से गुजरने वाली रोहाइन पइन की खुदाई इस वर्ष भी नहीं हो सकी है। नतीजा बरसात शुरू होने से पहले ही स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्री-मान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.