गोरखपुर, मई 7 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। महानगर में प्री-मानसून बारिश के दौरान कई स्थानों पर उत्पन्न हुई जलभराव की समस्या का भौतिक सर्वेक्षण कर विभिन्न जोनों में जलभराव वाले 39 हॉट स्पॉट क्षेत्रों को चिह्नित किए गए हैं। नगर आयुक्त अजय जैन ने सभी जोनल इंचार्ज और अवर अभियंताओं को तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- जलभराव पर एक्शन मोड में महापौर, अधिकारियों को दिए कड़े टास्कसंवेदनशील इलाकों की सफाई संवेदनशील इलाकों में नाला एवं पुलिया सफाई, मोबाइल पंप संचालन, सक्शन मशीनों की तैनाती और जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त किए जाएंगे। प्री-मानसून बारिश में किए गए सर्वेक्षण के आधार पर जोन-1 के मोंटेसरी गली, चंपा देवी पार्क रोड, स्मार्ट बाजार मोहद्दीपुर, आजाद नगर-रुस्तमपुर चौराहा के पास हनुमान मंदिर, आर्यन हॉस्पिटल दाउदपुर, मुंशी प्रेमचंद प...