बोकारो, मई 18 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। प्रखंड के ओरदाना पंचायत में सोमवार को प्री-मानसून किसान मेला का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 120 किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य क्लस्टर मोड खेती को बढ़ावा देना तथा बदलते जलवायु परिदृश्य के बीच किसानों को जलवायु अनुकूल खेती के प्रति जागरूक करना था। यह भी पढ़ें- जिले में 119421 हेक्टेयर में खरीफ की फसलें, खाद की नहीं कोई कमीकार्यक्रम की जानकारी कार्यक्रम में भारत सरकार एवं झारखंड सरकार की विभिन्न कृषि और सिंचाई योजनाओं की जानकारी दी गई। किसानों को सोलर लिफ्ट इरिगेशन, ड्रिप इरिगेशन और झारखंड स्टेट मिलेट मिशन समेत अन्य योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही वर्ष 2026 में संभावित एल-नीनो प्रभाव और कम वर्षा की संभावना को देखते हुए सूखा जैसी परिस्थितियों से निपटने के उपाय भी सुझाए गए। यह ...