गुड़गांव, जनवरी 7 -- गुरुग्राम। हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने जनवरी 2026 में आयोजित होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षाओं को लेकर अहम निर्देश जारी किए हैं। निदेशालय की ओर से सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को स्पष्ट किया गया है कि प्री-बोर्ड परीक्षाओं में बोर्ड परीक्षा के पैटर्न पर ही छात्रों को अलग उत्तर पुस्तिका उपलब्ध कराई जाए। प्री-बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्रों में प्रश्नों की संख्या और पेज अधिक होते हैं। ऐसे में बोर्ड परीक्षाओं की तर्ज पर प्रश्नपत्र से अलग उत्तर पुस्तिका देना जरूरी है, ताकि छात्रों को लिखने में किसी प्रकार की परेशानी न हो और वे वास्तविक बोर्ड परीक्षा जैसा अभ्यास कर सकें। जिस प्रकार बोर्ड परीक्षाओं में प्रश्नपत्र के साथ अलग उत्तर पुस्तिका दी जाती है, उसी व्यवस्था को प्री-बोर्ड परीक्षाओं में भी अपनाया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.