रामपुर, फरवरी 12 -- रामपुर जनपद के सैदनगर ब्लॉक स्थित पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मानकपुर बंजरिया में प्री-बोर्ड परीक्षाओं के दौरान नकल कराए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में परीक्षा कक्ष के भीतर अध्यापकों की मौजूदगी में छात्रों को नकल करते हुए स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। हालांकि हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो हाल ही में संपन्न हुई प्री-बोर्ड परीक्षाओं के दौरान का है, जिसमें परीक्षाओं की शुचिता और निष्पक्षता को पूरी तरह से ताक पर रख दिया गया। वीडियो के वायरल होते ही क्षेत्र में अभिभावकों के साथ-साथ शिक्षाविदों में भी रोष देखा जा रहा है। मामले को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक डीआईओएस अंजलि अग्रवाल ने बताया कि वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आ चुका है। मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.