लखनऊ, अगस्त 26 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता यूपी में परिषदीय प्री-प्राइमरी स्कूलों में प्ले स्कूल की तरह सुविधाएं देने पर जोर दिया जा रहा है। 54109 को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों व बालवाटिकाओं में 81 करोड़ रुपये पठन-पाठन की सामग्री व अन्य सुविधाएं दी जाएंगी।बेसिक शिक्षा व बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग संयुक्त रूप से 54109 को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों व बाल वाटिकाओं को विकसित करने में जुटा हुआ है। जिसके तहत अब इन केंद्रों में बच्चों के लिए रंगीन चाक, सफेद चाक, चार्ट पेपर, पेंटिंग ब्रश, क्रियांश, हिंदी व इंग्लिश प्लास्टिक अल्फाबेट, वाटर कलर, डिसप्ले बोर्ड जैसी सामग्री पढ़ाई के लिए खरीदी जाएंगी। प्रोजेक्ट अप्रूवल बोर्ड की स्वीकृति के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने आवश्यक सामग्री खरीदने के लिए 54 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत कर दिया है। हर केंद्र ...