भागलपुर, मार्च 16 -- गुरुकृपा किड्स कॉलेज परिसर में रविवार को प्री-प्राइमरी ग्रेजुएशन-डे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी कृष्णचंद्र गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष संजीव कुमार, प्रधानाचार्य विभाष घोष और विद्यालय निदेशक अंकुर खेतान मौजूद थे। कार्यक्रम में नर्सरी से कक्षा द्वितीय तक के बच्चों ने स्वच्छता मिशन, एकलव्य की कहानी, गणेश वंदना, शिव तांडव और वंदे मातरम पर आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। एसडीएम ने बच्चों में अच्छे संस्कार और समाज के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने पर जोर दिया। वहीं नपं अध्यक्ष संजीव कुमार ने स्वच्छता के लिए कूड़ेदान के उपयोग की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.