प्री-पीएचडी कोर्सवर्क दो जून से प्रारंभ
प्रयागराज, जून 1 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग में वर्ष 2025 में प्रवेशित शोधार्थियों के लिए प्री-पीएचडी कोर्सवर्क 2 जून से प्रारंभ होगा। विभागाध्यक्ष की ओर से जारी सूचना के अनुसार कोर्सवर्क का उद्घाटन समारोह सुबह 11 बजे विभाग के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित किया जाएगा।कार्यक्रम में विभाग के शिक्षक, शोधार्थी और विश्वविद्यालय के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। कोर्सवर्क के माध्यम से शोधार्थियों को शोध पद्धति, अकादमिक लेखन और विषयगत अध्ययन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.