देवघर, मई 11 -- जसीडीह, प्रतिनिधि। आसनसोल मंडल के सीतारामपुर-झाझा रेलखंड पर रविवार को प्री नॉन-इंटरलॉकिंग एवं नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण करीब आठ घंटे तक रेल परिचालन प्रभावित रहा। इस दौरान 10 सवारी ट्रेनों को रद्द करना पड़ा, जबकि वंदे भारत समेत कई लंबी दूरी की ट्रेनें घंटों विलंब से चली। इससे जसीडीह स्टेशन पर यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्लेटफॉर्म से लेकर पोर्टिको तक महिला, पुरुष और बच्चे ट्रेन के इंतजार में बैठे नजर आए। रेलवे के अनुसार 10 से 17 मई तक विभिन्न तिथियों में ब्लॉक लेकर कार्य किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न तिथियां में कई ट्रेनों का परिचालन रद्द, पुनर्निर्धारित और शॉर्ट टर्मिनेशन किया गया है। वंदे भारत, पूर्वा, देहरादून, और मिथिला एक्सप्रेस घंटों विलंब से चली : नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण पटना-हावड़ा वंदे भारत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.