प्री थल सेना शिविर में साध्वी प्राची ने बांधा रक्षा सूत्र
रुडकी, अगस्त 27 -- रुड़की, कार्यालय संवाददाता। फोनिक्स विश्वविद्यालय में 84 उत्तराखंड बटालियन एनसीसी की ओर से संचालित प्री थल सेना शिविर में गुरुवार को रक्षा सूत्र कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेत्री साध्वी प्राची ने सैन्य अधिकारियों, एनसीसी अधिकारियों और सिविल स्टाफ को रक्षा सूत्र बांधा। उन्होंने सभी के स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की कामना की। साध्वी प्राची ने कहा कि रक्षा सूत्र महज एक धागा नहीं, बल्कि विश्वास, सम्मान और आत्मीयता का प्रतीक है। देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले सैनिकों के साथ ही एनसीसी अधिकारी और कैडेटों भी राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.