बस्ती, फरवरी 28 -- बस्ती। एएनएमटीसी सभागार में सीएमओ डॉ. राजीव निगम की अध्यक्षता में प्री डीएचएस की बैठक आयोजित हुई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। सीएमओ ने कहा कि जिस एमओआईसी (प्रभारी चिकित्सा अधिकारी) की प्रगति ठीक नहीं है, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए शासन को अवगत कराया जाएगा। उन्होंने जननी सुरक्षा योजना, प्राप्त वार्षिक बजट के आवंटन, आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय भुगतान, आरसीएच पोर्टल पर मदर रजिस्ट्रेशन, गर्भवती और धात्री महिलाओं, टीकाकरण व जांच करने संबंधी प्रगति की समीक्षा करते हुए सुधार के लिए निर्देश दिए। परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत महिला चिकित्सालय में प्रगति सुधारने और प्रत्येक ब्लॉक में राष्ट्रीय अंधता निवारण के तहत कैंप लगाकर ऑपरेशन कराने का निर्देश दिया। डिप्टी सीएमओ आरसीएच डॉ. बृजेश शुक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.