लखीसराय, अप्रैल 9 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। शहर के केआरके मैदान में आयोजित सीनियर महिला फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 के प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पूर्णिया की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पटना को 1-0 से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। डे-नाइट प्रारूप में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले का उद्घाटन लखीसराय नगर परिषद के सभापति अरविंद पासवान द्वारा किया गया। हालांकि बारिश के कारण आज का मैच काफी विलंब से शुरू हुआ। मैच की शुरुआत से ही पूर्णिया की टीम आक्रामक अंदाज में नजर आई। पहले हाफ में पूर्णिया ने खेल पर पूरी तरह से नियंत्रण बनाए रखा। मैच के 15वें मिनट में जर्सी नंबर 14 की खिलाड़ी सुजाता टोप्पो ने शानदार गोल दागकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। इस गोल के बाद पटना की टीम ने बराबरी हासिल करने के लिए लगातार प्रयास किए, लेकिन पूर्णिया की मजबू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.