पाकुड़, दिसम्बर 2 -- प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में सोमवार को सभी बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें प्री एसआईआर रिविजन कार्य की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी टुडू दिलीप ने की। समीक्षा के दौरान बीडीओ ने रिविजन कार्य में मैपिंग प्रक्रिया को तेज करने और त्रुटि-रहित निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची संबंधी कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और निर्धारित समय सीमा में सभी गतिविधियों को पूर्ण करना अनिवार्य है। बैठक में सामाजिक सरोकार से जुड़े मुद्दों पर भी जोर दिया गया। सभी उपस्थित कर्मियों को बाल विवाह रोकथाम और नशा मुक्ति अभियान से संबंधित शपथ दिलाई गई। ताकि समाज में जन-जागरूकता के प्रयासों को और अधिक प्रभावी ढंग से आग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.