रिषिकेष, फरवरी 25 -- विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत ऋषिकेश विधानसभा में मतदाता सूची मैपिंग का कार्य 57 प्रतिशत ही पूरा हो पाया है। बुधवार को एसडीएम ने मैपिंग में जुटे सभी सुपरवाइजर की बैठक लेकर काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने इसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों का सहयोग लेने के लिए भी कहा। तहसील में निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम योगेश मेहरा ने प्री-एसआईआर में शामिल सुपरवाइजर की अहम बैठक लेकर उन्हें मैपिंग का प्रतिशत बढ़ाने के निर्देश दिए। कहा कि विधानसभा के 179 बूथों पर शीघ्र वर्ष 2003 की मतदाता सूची का मौजूदा सूची से मिलान कर वंचित मतदाताओं की सप्ताहभर की मैपिंग में प्रगति से अवगत कराया जाए। अनुपस्थिति और मृत मतदाताओं के फार्म भरकर उनके नाम सूची से काटने की कार्यवाही भी की जाए। मौके पर एईआरओ नेहा सिंह आदि मौजूद रहे।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.