जमशेदपुर, मार्च 21 -- जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के पूर्व रविवार को प्री एसआईआर के तहत बूथों पर कैम्प का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत कल सभी बूथों पर बूथ लेवल अफसर (बीएलओ) पूर्वाह्न 10 से अपराह्न 5 बजे तक बैठेंगे। इस दौरान ऐसे वोटर जिन्होंने अपनी मैपिंग नहीं कराई है, वे बीएलओ से मिलकर उन्हें अपने 2003 में कहां के मतदाता थे, या अगर वे तब वोटर नहीं बने थे तो उनके माता-पिता अथवा दादा-दादी देश के अंदर कहां के मतदाता थे, इसका सबूत देना है। जो मतदाता सबूत दे देंगे, उनकी मैपिंग हो जाएगी और उन्हें एसआईआर के समय परेशान नहीं होना पड़ेगा। जिन मतदाताओं की मैपिंग नहीं होगी, उन्हें निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ईआरओ) की ओर से व्यक्तिगत नोटिस जारी किया जाएगा और तय तिथि पर ईआरओ के समक्ष प्रस्तुत होकर अपने वो...