प्रीलिम्स में फेल, मेन्स में अटके, इंटरव्यू भी छूटा, फिर यूपीएससी में ऐसे लाए 131वीं रैंक
नई दिल्ली, अक्टूबर 7 -- कहते हैं मंजिल उन्हें मिलती है जो ठोकरों से नहीं डरते। अनंतनाग के मोहम्मद मुनीब भट ने इस बात को सच कर दिखाया है। कभी प्रीलिम्स में अटके। कभी मेन्स में लुढ़के। एक बार इंटरव्यू की दहलीज तक पहुंचकर भी खाली हाथ लौटे। मगर हिम्मत नहीं टूटी। आखिरकार उन्होंने यूपीएससी में 131वीं रैंक हासिल कर ली। मुनीब जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के रहने वाले हैं। उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक किया। पढ़ाई पूरी होते ही 2017 में यूपीएससी की तैयारी में जुट गए। न्यूज18 हिंदी की रिपोर्ट के मुताबिक पहली कोशिश में वे प्रीलिम्स भी पार नहीं कर पाए। यह पहला झटका था। 2018 में उन्होंने प्रीलिम्स निकाल लिया। लगा कि अब रास्ता खुल गया। लेकिन मेन्स की दीवार नहीं लांघ सके। फिर आया साल 2021। इस बार मेन्स में कामयाबी मिली। इंटरव्यू का बुलावा बस हाथ भर दूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.