बहराइच, अप्रैल 11 -- खुटेहना, संवाददाता। जूनियर हाईस्कूल क्रिकेट मैदान में पयागपुर प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शनिवार को पाटेश्वरी एलेवन ने एसबी एलेवन को पराजित कर दिया। आईपीएल की तर्ज पर आयोजित पयागपुर प्रीमियर लीग टूर्नामेंट प्रतियोगिता में एसबी टीम के कप्तान विपिन शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम के विस्फोटक बल्लेबाज नीरज ने सात छक्के जड़कर शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। टीम ने निर्धारित ओवरों में कुल 90 रन बनाये। लक्ष्य का पीछा करने उतरी माँ पाटेश्वरी एलेवन की टीम ने निर्धारित लक्ष्य को महज छह ओवर तीन गेंदों में ही प्राप्त कर लिया। टीम की तरफ से कप्तान मुकेश पाण्डेय ने हरफनमौला प्रदर्शन करते हुये दो महत्वपूर्ण विकेट झटकने के साथ 25 रनों की उम्दा पारी खेली, जिन्हें मैन आफ द मैच चुना गया। प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.