हजारीबाग, जून 7 -- हजारीबाग, निज प्रतिनिधि। हजारीबाग शहर के अंसार नगर मैदान में आयोजित अंसार नगर प्रीमियर लीग एएनपीएल सीजन 2 टी-10 नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का शनिवार की रात समापन हुआ। फाइनल मुकाबला थायरोकेयर 11 और यासिर यूट्यूबर एंड कैफ 11 के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए थायरोकेयर 11 की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 8 विकेट खोकर 91 रन बनाए और प्रतिद्वंद्वी टीम के सामने 92 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में यासिर यूट्यूबर एंड कैफ 11 की टीम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मात्र एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल करते हुए एएनपीएल सीजन-2 का खिताब अपने नाम कर लिया।विजेता टीम यासिर यूट्यूबर एंड कैफ 11 को 31 हजार रुपये नकद पुरस्कार एवं ट्रॉफी, जबकि उपविजेता थायरोकेयर 11 को 15 हजार रुपये नकद पुरस्कार एवं ट्रॉफी प्रदान किया गया। टूर्नामेंट में उत...