प्रीमियर क्रिकेट लीग का 31 मई से होगा आगाज
पीलीभीत, मई 30 -- पीलीभीत। पीलीभीत प्रीमियर क्रिकेट लीग सीजन एक का 31 मई से शुभारंभ किया जाएगा। लीग के सभी मुकबाले 22 यार्ड्स एकेडमी इनीशियम ग्लोबल स्कूल मैदान पर खेले जाएंगे। क्रिकेट प्रतियोगिता में छह फ्रेंचाइजी टीमें भाग लेंगी। इसके अलावा खिलाड़ियों को मैन आफ द मैच, मैन आफ द सीरीज सहित कई आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे। लीग के सभी मुकाबलों का लाइव प्रसारण किया जाएगा। आयोजन समिति ने बताया कि 17 मई को लीग के लिए खिलाड़ियों का आक्शन किया गया था। प्रतिदिन दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच सुबह आठ बजे और दूसरा मैच दोपहर तीन बजे से शुरू होगा। लीग का फाइनल मुकाबला 14 जून को खेला जाएगा। यह भी पढ़ें- यूपी टी-20 लीग ट्रॉफी टूर एक अगस्त से
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.