लखनऊ, मार्च 20 -- प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़े तो लोग सामान्य डीजल-पेट्रोल भरवाने भी पहुंच गए। ऐसे में पेट्रोल पम्पों पर कर्मचारी कुछ लोगों को समझाते दिखे कि अभी सामान्य पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़े हैं। ऐसे में उतना ही भरवाएं जितनी आवश्यकता हो। वहीं, जो लोग सिर्फ प्रीमियम पेट्रोल भरवाते हैं वे टंकी फुल करवाते दिखे। गोमती नगर विभूतिखंड स्थित कोको पम्प पर एक्सपी 95 प्रीमियम पेट्रोल लेने वालों की संख्या ज्यादा थी। यहां स्कूटर की टंकी फुल करवाने आईं दिव्या ने बताया कि इससे माइलेज अच्छा आता है। पिकअप भी बेहतर रहता है। इसलिए वह प्रीमियम पेट्रोल ही स्कूटी में भरवाती हैं। अनुज भी स्कूटी की टंकी फुल करवाने आए थे। उन्होंने बताया कि इससे माइलेज अच्छा रहता है, दाम बढ़ने की वजह से नहीं, वह सामान्य रूप से टंकी फुल करवाने आए हैं। वैसे दाम भी दो रुपये ...