प्रीमियम ट्रेनों में मालगाड़ी के लोको पायलट की तैनाती हटी
कोडरमा, सितम्बर 6 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। रेलवे ने राजधानी, शताब्दी, दुरंतो और वंदे भारत जैसी प्रीमियम ट्रेनों के संचालन में अब मालगाड़ी के लोको पायलट (एलपी) की तैनाती नहीं की जा सकेगी। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लोको पायलट और ट्रेन मैनेजर की कार्यप्रणाली को लेकर नया मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी कर दिया है। जारी निर्देश में कहा गया है कि प्रीमियम ट्रेनों में केवल निर्धारित ग्रेड और पर्याप्त अनुभव वाले लोको पायलट की ही तैनाती की जाए। आपात स्थिति के लिए ए ग्रेड गुड्स एलपी का अलग पैनल तैयार किया जाएगा। इस पैनल में शामिल लोको पायलट की भी अनिवार्य रूप से सेफ्टी स्क्रीनिंग होगी। बिना स्क्रीनिंग किसी गुड्स एलपी को मेल-एक्सप्रेस की लिंक में नहीं लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.