नई दिल्ली, नवम्बर 19 -- भारत के प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार बाजार में अक्टूबर 2026 के दौरान BYD का जलवादेखने को मिला है। कंपनी की धाकड़ इलेक्ट्रिक एसयूवी Sealion 7 ने बिक्री के मामले में BMW iX1 को पीछे छोड़ते हुए नंबर 1 पोजिशन हासिल कर ली है। ElecTree के Vahan रिटेल रजिस्ट्रेशन डेटा के मुताबिक, अक्टूबर में बीवाईडी की इस इलेक्ट्रिक SUV के 402 नए रजिस्ट्रेशन हुए, जबकि BMW iX1 के 292 यूनिट रजिस्टर किए गए। इस तरह सीलायन 7 ने 110 यूनिट की बढ़त के साथ पहला स्थान हासिल किया।सीलायन 7 की बिक्री बढ़ी, BMW iX1 की सेल में गिरावट अक्टूबर की सेल में बीवाईडी सीलायन 7 की बढ़त की खास बात यह है कि इसे हासिल करने के लिए बिक्री में बहुत बड़ी तेजी की जरूरत नहीं पड़ी। सितंबर 2026 में इसके 396 रजिस्ट्रेशन हुए थे, जो अक्टूबर में बढ़कर 402 हो गए। यानी मंथ-ऑन-मंथ 1.5...