लखनऊ, अप्रैल 13 -- राजधानी में प्रीपेड स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के सब्र का बांध सोमवार को टूट गया। लेसा ने एक साथ करीब 11 हजार घर व दुकानों की बिजली काट दी। इससे आक्रोशित भीड़ ने बिजली कार्यालयों पर धावा बोल दिया। सबसे गंभीर स्थिति चिनहट के लौलाई उपकेंद्र पर रही, जहां कनेक्शन कटने से नाराज करीब 150 लोगों ने उपकेंद्र का घेराव किया। बवाल बढ़ने पर कर्मचारियों ने मेन गेट बंद करना चाहा, तो उग्र भीड़ ने धक्का देकर कर्मचारियों को खदेड़ दिया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पुलिस फोर्स बुलानी पड़ी। बवाल की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक योगेश शुक्ला मौके पर पहुंचे। यह भी पढ़ें- यूपी में बिजली विभाग का 7 दिन का खास अभियान, अफसर-कर्मचारी घर-घर देंगे दस्तक इसके बावजूद जेई को छोड़कर कोई उच्चाधिकारी मौके पर नहीं थे। इससे भड़के विधायक ने मुख्य अभियंता से लेकर ...