शाहजहांपुर, मार्च 30 -- उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उप्र के प्रांतीय आवाहन पर ज़िला अध्यक्ष सौमित्र गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने अधीक्षण अभियंता विद्युत को ज्ञापन सौंप कर प्रीपेड स्मार्ट मीटर वापसी की मांग की। व्यापारियों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि इससे सभी परेशान हैं। व्यापारियों ने फेल हो चुकी प्रीपेड मीटर व्यवस्था को तत्काल वापस लेने की जोरदार मांग की। सौमित्र गुप्ता ने कहा कि प्रीपेड मीटर के कारण हजारों उपभोक्ताओं की बिजली कट रही है, सर्वर काम नहीं कर रहा, और एप में पेमेंट अपडेट नहीं हो रही। महानगर अध्यक्ष मो. सलाउद्दीन अख्तर ने बताया कि पुरानी सिक्योरिटी एडजस्ट का विवरण उपभोक्ताओं को नहीं दिया जा रहा। कई उपभोक्ताओं के फोन नंबर अपडेट नहीं, सीलिंग सर्टिफिकेट पोर्टल पर नहीं और ऐप डाउनलोड में दिक्कत है। इस मौके पर प्रांतीय मंत्...